नगर आयुक्त दिनेश चंद्र को भेंट किया गया आरडब्लूए फेडरेशन गाजियाबाद का मेनिफेस्टो







गाज़ियाबाद। आरडब्लूए फेडरेशन गाज़ियाबाद के एक प्रतिनिधि मण्डल ने अपने चेयरमैन कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी के नेतृत्व में नगर आयुक्त दिनेश चन्द्र को ऑल इंडियाज आरडब्लूए का मेनिफेस्टो 2019 गुरुवार को नगर निगम कार्यालय कक्ष में भेंट किया। बताया गया है कि इस आरडब्लूए मेनिफेस्टो 2019 में केन्द्रीय सरकार, नगर निगम, विकास प्राधिकरण, पुलिस एवं अन्य संस्थाओं से आपेक्षित कार्यवाही के बिन्दुओं का 

विस्तार पूर्वक उल्लेख किया गया है।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरडब्लूए मेनिफेस्टो में नगर निगम के लिए मुख्य रूप से निम्नलिखित बिन्दुओं पर कार्यवाही की अपेक्षा की गई है। पहला, सभी योजनाओं में आरडब्लूए को आवश्यक रूप से शामिल करना, क्योंकि योजनाएं आरडब्लूए के लिए ही बनाई जाती है। दूसरा, क्वीक रिएक्सन टीम अविलम्ब गठित करना और बजट में वार्षिक रखरखाव ठेके का प्रावधान सुनिश्चित करना शामिल है। तीसरा, डम्पिंग ग्राउंड की जगह सेनेट्री लैंड फिल बनाना।

 

बताते चलें कि जो आरडब्लूए मेनिफेस्टो आज नगर आयुक्त दिनेश चंद्र को भेंट किया गया है, वह ऑल इंडिया आरडब्लूए मेनिफेस्टो 2019 है जिसे आरडब्लूए की सभी राष्ट्रीय शीर्ष संस्थाओं से वार्ता करने के बाद कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने बनाया है। इस अवसर पर फेडरेशन के मुख्य संयोजक मुकेश अग्रवाल, मिडिया सचिव गोपाल महेश्वरी, सुनीता भाटिया और संध्या त्यागी उपस्थित थे।