विधानसभा में स्व. विश्नोई को श्रद्धांजलि

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी ने आज यहां विधानसभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. पूनमचंद विश्नोई की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व विधायक नवरंग सिह, विधानसभा सचिव श्री दिनेश कुमार जैन सहित विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने  स्व. विश्नोई की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा से याद किया।